सिंचाई गूल के ऊपर पुलिया निर्माण का विरोध
Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
कालाढूंगी के देवलचौड़ ग्राम पंचायत के रूपपुर गांव में सिंचाई गूल पर बिना सूचना पुलिया का निर्माण ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे गूल की सफाई और सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है, जबकि यह प्राचीन गूल 100 एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई करती है।

कालाढूंगी। देवलचौड़ ग्राम पंचायत के रूपपुर गांव स्थित कुलावा नंबर-7 में सिंचाई गूल के ऊपर बिना पूर्व सूचना के पुलिया निर्माण किए जाने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस निर्माण से भविष्य में गूल की सफाई और सिंचाई व्यवस्था बाधित हो सकती है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव की बसावट के समय बनी इस प्राचीन गूल से करीब 100 एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई होती है। विभाग द्वारा यहां लगभग 20 फीट लंबी पुलिया का निर्माण कर दिया गया है, जिसकी ऊंचाई मात्र एक फीट रखी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


