Haldwani News: बसई में सामुदायिक भवन के लिए ढ़ाई लाख की घोषणा
Haldwani News: फोटो रामनगर। ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी ने ग्राम सभा बसई के गायत्री विहार में मंदिर
Haldwani News: रामनगर। ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी ने ग्राम सभा बसई के गायत्री विहार में मंदिर के पास सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए पहले चरण में ढ़ाई लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्याम बिष्ट ने कॉलोनी के लिए 6 सोलर लाइट और पांच सिटिंग बेंच देने की घोषणा की। अगले वित्तीय वर्ष में निकासी नाली बनाने को लेकर भी आश्वस्त किया। रविवार को गायत्री विहार में आयोजित बैठक में ग्रामीणों की मांग पर यह घोषणा की गई। ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत पेयजल लाईन बिछाते समय तोड़ी गई सड़कों को दुरुस्त करने का मुद्दा उठाया।
ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी ने बताया कि मामले में जल जीवन मिशन की अधिशासी अभियंता पल्लवी चौधरी से बात की गई। उन्होंने दो महीने के अंदर सड़कों की ठीक करने की बात कही है। ग्रामीणों की कूड़े और राशन की दुकान संबंधी दिक्कतों को ग्राम प्रधान रचना रावत ने सुलझाया। यहां वार्ड मेंबर नीरू रावत, उप ग्राम प्रधान प्रतिनिधि करन आर्या आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


