Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsCommemoration of Hazrat Husain s Martyrdom during Chehllum in Haldwani
चेहल्लुम पर खेले गए हैरतअंगेज़ अखाड़े, खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

चेहल्लुम पर खेले गए हैरतअंगेज़ अखाड़े, खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

संक्षेप:

हल्द्वानी, संवाददाता। ख्वाजा चौक,आज़ाद नगर में सोमवार को चेहल्लुम के मौके पर प्यारे नबी

Aug 18, 2025 08:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

हल्द्वानी, संवाददाता। ख्वाजा चौक आजाद नगर में सोमवार को चेहल्लुम के मौके पर प्यारे नबी के नवासे हजरत हुसैन की शहादत को याद किया गया। कर्बला के 72 शहीदों को याद करते हुए अखाड़ा शमशीर ए हैदरी के खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज अखाड़े का प्रदर्शन किया। इस दौरान मोहर्रम पर निकाले गए जुलूस में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर ओहदेदारों का ऐलान कर आफताब आलम को अध्यक्ष, मो. अतीक को उपाध्यक्ष, राशिद नबी को सचिव, मो.सलीम को उपसचिव, साजिद हुसैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान खलीफा हबीबुल, दिलदार हुसैन, मो. राशिद, एजाज अंसारी, तौफीक अहमद, जावेद, जरगाम, मो. हनीफ, कदीर, आकिब, शादाब, सुहैल, शाहरुख, साबिर, फरीद, दानिश, नाजिम, तस्लीम, फईम, हारून, शकील समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।