लामाचौड़ में होली के रंग, मेयर के संग झूमे लोग
हल्द्वानी के लामाचौड़ में सोमवार को होली मिलन महोत्सव आयोजित किया गया। मेयर गजराज बिष्ट ने क्षेत्रीय निवासियों के साथ मिलकर एक-दूसरे को गुलाल लगाया। महोत्सव में कुमाउनी और पारंपरिक पहाड़ी होली गीतों की प्रस्तुति हुई, जिसने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। मेयर ने कहा कि होली एकता और सेवा का संदेश देती है।

हल्द्वानी। लामाचौड़ में सोमवार को होली के रंग, मेयर के संग कार्यक्रम के तहत होली मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में क्षेत्रीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली के पर्व की बधाई दी। महोत्सव का मुख्य आकर्षण कुमाउनी और पारंपरिक पहाड़ी होली गीतों की प्रस्तुति रही। जिस पर नेताओं के साथ लोग खुद को झूमने से नहीं रोक पाए। इस अवसर पर मेयर गजराज बिष्ट ने गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। मेयर ने कहा कि होली का यह पर्व आपसी भेदभाव मिटाकर एकजुटता के साथ सेवा करने का संदेश देता है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, दर्जाधारी सुरेश भट्ट, रेनू अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य छवि कांडपाल, प्रमोद बोरा, ग्राम प्रधान हेमू पलडिया, त्रिणेणी ग्वाल, रवि कुरिया, भीम बिष्ट, मनीष भट्ट, कपील देवका मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


