ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीप्रधान डाकघर बंद होने से उप डाकघरों पर दबाव बढ़ा

प्रधान डाकघर बंद होने से उप डाकघरों पर दबाव बढ़ा

प्रधान डाकघर हल्द्वानी को खोलने को लेकर प्रशासन की हरी झंडी न मिलने की वजह से पांच दिन बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया है। यहां काम से आ रहे लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। जबकि, शहर के उप डाकघरों में...

1/ 2प्रधान डाकघर हल्द्वानी को खोलने को लेकर प्रशासन की हरी झंडी न मिलने की वजह से पांच दिन बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया है। यहां काम से आ रहे लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। जबकि, शहर के उप डाकघरों में...
प्रधान डाकघर हल्द्वानी को खोलने को लेकर प्रशासन की हरी झंडी न मिलने की वजह से पांच दिन बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया है। यहां काम से आ रहे लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। जबकि, शहर के उप डाकघरों में...
2/ 2प्रधान डाकघर हल्द्वानी को खोलने को लेकर प्रशासन की हरी झंडी न मिलने की वजह से पांच दिन बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया है। यहां काम से आ रहे लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। जबकि, शहर के उप डाकघरों में...
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीFri, 24 Jul 2020 11:53 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रधान डाकघर हल्द्वानी को खोलने को लेकर प्रशासन की हरी झंडी न मिलने की वजह से पांच दिन बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया है। यहां काम से आ रहे लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। जबकि, शहर के उप डाकघरों में पोस्ट और राखी भेजने वालों की भीड़ बढ़ गई है। गुरुवार को भी स्थितियां कुछ इसी तरह बनी रहीं।

बता दें कि बीते शनिवार को प्रधान डाकघर का एक पोस्टमैन कोरोना पॉजिटिव आया था। उसके संपर्क में आए 23 डाकघर कर्मियों को क्वारंटाइन कर दिया गया था, जबकि दफ्तर को सील किया गया था। हालांकि, क्वारंटाइन किए गए 23 में से 22 कर्मियों की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इससे विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली, तो वहीं एक कर्मचारी की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। लेकिन डाकघर बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

डिप्टी पोस्ट मास्टर बीएस बिष्ट ने बताया कि प्रशासन की ओर से दफ्तर खोलने की अनुमति नहीं मिली है। इजाजत मिलने के बाद ही दफ्तर खोला जाएगा। बताया कि रविवार को ही पूरा दफ्तर और परिसर सेनेटाइज करा दिया गया है। इसके अलावा शहर के अन्य सभी उप डाकघरों की सेवाएं जारी हैं। उप डाकघरों से शहर से बाहर जाने वाली राखियां भी भेजी जा रही हैं। लोग उप डाकघरों से सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें