ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीजिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

पिथौरागढ़ में जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. आरएस पांडे ने किया। विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने एक से बढ़कर एक...

जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा
हमारे संवाददाता,पिथौरागढ़। Sat, 08 Dec 2018 04:53 PM
ऐप पर पढ़ें

पिथौरागढ़ में जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. आरएस पांडे ने किया। विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए। 
शनिवार को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत एलडब्ल्यूएस कन्या इंटर कॉलेज भाटकोट में जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव के मुख्य अतिथि पांडे ने बच्चों को पूर्ण मनोयोग के साथ प्रतियोगिता में शामिल होने की बात कही। विशिष्ट अतिथि निधि संस्था निदेशक डॉ. सुनील पांडे ने आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मॉडल बनाने की बात कही। डॉ. कमलेश भाकुनी ने छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर जोर दिया। विज्ञान महोत्सव में परिवहन, संसाधन प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, गणितीय प्रतिरूपण, अपशिष्ट प्रबंधन, कृषि एवं जैविक खेती उपविषयों पर बाल वैज्ञानिकों ने मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में पंकज टम्टा, विनोद बसेड़ा, भरत शर्मा, संजय पुनेठा, अनिल कुमार, ललित धामी, मंजुला पांडे, संतोष भट्ट, डॉ. प्रतिभा, राजेंद्र उपाध्याय, डॉ. चंदन प्रसाद, गंगा पंत शामिल रहे। संचालन करन सिंह थापा ने किया। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें