ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीकेंद्र की मोदी सरकार ने बदली देश की छवि : निशंक

केंद्र की मोदी सरकार ने बदली देश की छवि : निशंक

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के साढ़े चार साल के शासनकाल में देश की छवि बदली है। पीएम मोदी ने दुनिया को भारत के पीछे लामबंद होने को मजबूर कर दिया...

केंद्र की मोदी सरकार ने बदली देश की छवि : निशंक
हमारे संवाददाता,काशीपुर। Thu, 20 Sep 2018 01:52 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के साढ़े चार साल के शासनकाल में देश की छवि बदली है। पीएम मोदी ने दुनिया को भारत के पीछे लामबंद होने को मजबूर कर दिया है। 
पूर्व सीएम निशंक गुरुवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एफडीआई में देश ने अमेरिका और विकास दर में चीन को पीछे छोड़ दिया है। प्रदेश में अधिकांश स्टेट हाईवे नेशनल हाईवे घोषित किए जा चुके है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने जो अर्थतंत्र बेपटरी पर लाया था, उसे भाजपा सरकार पटरी पर ला रही है। 2019 में मोदी के नेतृत्व में फिर केन्द्र में भाजपा काबिज होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें