
गुरुनानक पुरा में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई पांचवीं प्रभात फेरी
- प्रभातफेरी के दौरान पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत - फोटो हल्द्वानी, संवाददाता।
हल्द्वानी, संवाददाता। श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व की श्रृंखला में रविवार को पांचवीं प्रभात फेरी आस्था और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुई। प्रभात फेरी का शुभारंभ प्रातः 5 बजे गुरुद्वारा श्री सिंह सभा, रामलीला ग्राउंड से हुआ, जो नैनीताल रोड, तिकोनिया, ठंडी सड़क, सुभाष नगर, आवास विकास चौराहा और खालसा स्कूल होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु नानक पुरा, भोटिया पड़ाव स्थित पहुंची। फेरी के दौरान संगत ने “सब ते बड़ा सतगुरु नानक जिन कल राखी मेरी” और “नाम मिले ता जीवा, नानक नाम मिले” जैसे शबदों के कीर्तन से पूरे मार्ग को गुंजायमान कर दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी …का स्वागत किया।

महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में संगत ने भक्ति भाव से भाग लिया। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक पुरा में पहुंचने पर संगत ने सामूहिक गुरबाणी गायन किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार सरदार हरजीत सिंह सच्चर, जसपाल सिंह कोहली और अमरजीत सिंह आनंद सहित प्रबंधक समिति के सदस्यों ने प्रभात फेरी का स्वागत किया। कार्यक्रम में सिख फेडरेशन के गुरप्रीत सिंह प्रिंस व सदस्य, प्रभात फेरी इंचार्ज अमरजीत सिंह साहनी, परमजीत सिंह चंडोक, अमरपाल सिंह, जगमोहन सिंह, कुलविंदर चड्ढा, अमरजीत सेठी, इस्त्री सत्संग सभा गुरुनानक पुरा का जत्था, रिंकल चंडोक, रणजीत आनंद, अमरीक सिंह, सुरजीत चड्ढा, वीरेंद्र सिंह चड्ढा, जसबीर गोल्डी, बलवंत सिंह, दलीप सिंह और चरणजीत सेठी सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


