Haldwani News: धामी सरकार के पांच साल पूरे होने पर मनाया जश्न
Haldwani News: रामनगर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पांच वर्ष के कार्यकाल को लेकर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। भाजपा कार्यालय में मदन जोशी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां मिठाइयां बांटी गई। कार्यक्रम में विधायक दीवान सिंह बिष्ट सहित कई भाजपा नेता उपस्थित थे।

Haldwani News: रामनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बतौर मुख्यमंत्री पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। शनिवार को भाजपा कार्यालय में मदन जोशी के नेतत्व में आयोजित कार्यक्रम में मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। वहीं शिवलालपुर में भी मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, पीरुमदारा मंडल अध्यक्ष बलदेव रावत, भाजपा नेता इंदर सिंह रावत, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, किसान आयोग के सदस्य संजय डोरर्वी, जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत आदि मौजूद रहें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


