
बिहार की जीत पर हल्द्वानी के भाजपा दफ्तर में जश्न
संक्षेप: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर हल्द्वानी के कुमाऊं संभाग कार्यालय में जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। भाजपा सांसद अजय भट्ट ने बिहारवासियों का आभार व्यक्त करते हुए 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी करने का आह्वान किया।
हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर शुक्रवार को कुमाऊं संभाग कार्यालय में जश्न का माहौल रहा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। ढोल नगाड़ों के बीच आतिशबाजी कर एक दूसरे को बधाई दी गई। बिहार में एनडीए गठबंधन की जीत की खबर मिलते ही कार्यकर्ता भाजपा दफ्तर में जमा हुए। उन्होंने सांसद अजय भट्ट व जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों के बीच पटाखे जलाकर खुशी का इजहार किया गया। जिलाध्यक्ष बिष्ट ने भाजपा संगठन की बूथ स्तर तक की मजबूती व बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को इस जीत को श्रेय दिया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से उत्तराखण्ड विधानसभा के 2027 के चुनाव को अभी से कमर कसने का आह्वान किया। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि वह पिछले 2 माह से संगठन के दिशा-निर्देश के तहत लगातार बिहार चुनाव में प्रवासी के तौर पर कार्य कर रहे थे। बिहार के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि बिहारवासियों ने एक बार फिर से विकास व भयमुक्त बिहार के विकल्प को चुना है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, दर्जाधारी सुरेश भट्ट, दिनेश आर्य, दीपक मेहरा, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी प्रदीप जनौटी, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, विनित अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, प्रदीप बिष्ट, प्रतिभा जोशी, जिलामंत्री प्रताप रैक्वाल, दिनेश खुल्बे, विजयालक्ष्मी चौहान, मंडल अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय, नीरज बिष्ट, पान सिंह मेवाड़ी, जिला मीडिया प्रभारी नितिन राणा, सोशल मीडिया प्रभारी संजय पांडे मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




