लालकुआं में निकली भव्य शोभायात्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर लालकुआं और बिंदुखत्ता क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा और कार्यक्रम आयोजित किए गए। अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ. मोहन बिष्ट की पत्नी चंद्रिका बिष्ट ने उन्हें भारत का सच्चा मार्गदर्शक बताया। कई समाजसेवी और क्षेत्रीय नेता भी शामिल हुए।

लालकुआं में निकली भव्य शोभायात्रा

लालकुआं। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर लालकुआं और बिंदुखत्ता क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। अंबेडकर पार्क में अंबेडकर जन विकास समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट की पत्नी चंद्रिका बिष्ट ने बाबा साहब को भारत का सच्चा मार्गदर्शक बताया। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, वरिष्ठ समाजसेवी हेमवती नंदन दुर्गापाल, हरेंद्र सिंह बोरा, टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम, पूर्व चेयरमैन लाल चंद्र सिंह, पवन चौहान, पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी, समाजसेवी उदयवीर सिंह, विनोद श्रीवास्तव, भुवन पांडे, संजय अरोड़ा, धन सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह मेहता, दीवान सिंह बिष्ट, नरेश चौधरी, अरुण जोशी रहे।

वहीं बिंदुखत्ता क्षेत्र में भी विभिन्न स्थानों पर अंबेडकर जयंती के अवसर पर संगोष्ठियों और विचार गोष्ठियों का आयोजन किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।