माले ने मनाया संविधान बचाओ देश बचाओ दिवस

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

हल्द्वानी में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर 'संविधान बचाओ, देश बचाओ' दिवस मनाया गया। भाकपा (माले) ने बागजाला गांव में गोष्ठी का आयोजन किया। जिला सचिव ने कहा कि वर्तमान सरकार संविधान को कमजोर कर रही है। कार्यकर्ताओं ने जातिवाद और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया।

माले ने मनाया संविधान बचाओ देश बचाओ दिवस

हल्द्वानी। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती को संविधान बचाओ, देश बचाओ दिवस के रूप में मनाते हुए बागजाला गांव के धरना स्थल पर भाकपा (माले) ने गोष्ठी का आयोजन किया। जिला सचिव डॉ. कैलाश पाण्डेय ने कहा कि बाबा साहब द्वारा रचित संविधान गरीबों, दलितों, महिलाओं और वंचितों के अधिकारों की रक्षा करता है, लेकिन वर्तमान सरकार इसे कमजोर करने की कोशिश कर रही है। डॉ. उर्मिला रैस्वाल ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने जातिवाद और भेदभाव समाप्त करने व महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। गोष्ठी में ‘शिक्षित बनो, संगठित हो, संघर्ष करो’ के नारे लगाए गए।

इस दौरान वेद प्रकाश, विमला देवी, चंद्र प्रकाश, दीवान सिंह बर्गली, हरीश, परवेज, महेन्द्र, हेमा आर्य, पुष्पा देवी, खीम राम, पूरन राम, ललित प्रसाद, महेश राम, रिहाना, निजामुद्दीन, सविता देवी, पार्वती, सुनीता, दौलत सिंह, तुलसी, हेमा देवी, रेनू , दिनेश चंद्र, शोभा आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।