Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsCelebrating 25 Years Nainital Dairy Cooperative Union Hosts Cultural and Health Programs
रजत जयंती: दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के उपाय बताए

रजत जयंती: दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के उपाय बताए

संक्षेप: नैनीताल दुग्ध संघ की ओर से नौ दिवसीय रजत जयंती समारोह का आयोजन बेस और

Sat, 1 Nov 2025 08:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

लालकुआं, संवाददाता। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की ओर से उत्तराखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस पर आयोजित नौ दिवसीय रजत जयंती समारोह के पहले दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। दुग्ध संघ परिसर में महिला दुग्ध उत्पादकों की गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के उपाय बताए गए। दुग्ध संघ के प्रशासनिक भवन प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने कुमाउनी सांस्कृतिक गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। संजीवनी हॉस्पिटल एवं पीएसपी हॉस्पिटल की ओर से 370 दुग्ध उत्पादकों एवं कर्मचारियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पशुपालकों को आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दुग्ध संघ की ओर से सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल एवं राजकीय महिला चिकित्सालय हल्द्वानी में भर्ती 450 मरीजों को 225 लीटर आंचल दूध निशुल्क पौष्टिक आहार के रूप में वितरित किया गया। गोष्ठी का संचालन प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डेयरी विकास विभाग के निदेशक अशोक कुमार जोशी, उपनिदेशक संजय उपाध्याय, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, किशन सिंह बिष्ट, कृष्ण कुमार शर्मा, गोविन्द मेहता, हेमा देवी, दीपा देवी, पुष्पा देवी, खष्टी देवी, दीपा देवी रैक्वाल, आनन्द सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।