Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsCar and Tempo Collision Leads to Fight and Traffic Jam in Haldwani
कार-टेंपो की टक्कर के बाद सड़क पर विवाद

कार-टेंपो की टक्कर के बाद सड़क पर विवाद

संक्षेप:

हल्द्वानी में नैनीताल रोड पर एक कार और टेंपो के बीच टक्कर हुई, जिसके बाद दोनों चालकों में बहस शुरू हो गई। एक बाइक सवार युवक ने विवाद का वीडियो बनाना शुरू किया, जिससे लड़ाई बढ़ गई। पुलिस ने जाम को...

Aug 18, 2025 07:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर सोमवार शाम एक कार ने आगे चल रहे टेंपो को टक्कर मार दी। दोनों के चालकों में जोरदार बहस हो गई। इस बीच मौके से गुजर रहा एक बाइक सवार युवक विवाद का वीडियो बनाने लगा। जिसके बाद कार और टेंपो चालकों की लड़ाई बाइक सवार से हो गई। वीडियो डिलीट करने को लेकर तीनों में बहस होने लगी। जिस कारण तिकोनिया से सौरभ होटल के पास तक जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया और वाहनों को आगे भेजा। बाइक सवार भी निकल गया। बाद में कार और टेंपो चालक कार्रवाई के लिए भोटिया पड़ाव चौकी गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है।