कार चालक ने पत्रकार को टक्कर मार किया घायल, मुकदमा
हल्द्वानी में नैनीताल रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पत्रकार को टक्कर मारी, जिससे वह घायल हो गए। जब पत्रकार ने इलाज और बाइक ठीक कराने की बात की, तो कार चालक और उसके साथी ने धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर एक सप्ताह पहले तेज रफ्तार एक कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवार पत्रकार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पत्रकार चोटिल हो गए और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप है कि जब घायल पत्रकार ने इलाज और बाइक ठीक कराने की बात कही, तो कार चालक और उसके साथी ने रौब दिखाते हुए धमकी दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम सुंदरपुर बेलवाल गौलापार निवासी ललित मोहन बेलवाल ने तहरीर देकर बताया कि वह 21 मई को दोपहर में नैनीताल रोड स्थित पेयजल निगम कार्यालय जा रहे थे।
जैसे ही वह कार्यालय में जाने के लिए टर्न लेने लगे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार के उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गए। उनका कई दिन अस्पताल में उपचार चला। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि अज्ञात कार चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


