Haldwani News: राखी पर नोएडा गया था परिवार, घर से लाखों की चोरी

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

Haldwani News: मुखानी क्षेत्र के एक लोनिवि ठेकेदार के घर में रक्षाबंधन के दिन चोरों ने लाखों की चोरी की। ठेकेदार परिवार के साथ नोएडा गए थे। वापसी पर घर का ताला टूटा मिला और 5 लाख रुपये के जेवरात व 52 हजार रुपये की नकदी गायब थी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Haldwani News: राखी पर नोएडा गया था परिवार, घर से लाखों की चोरी

Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। मुखानी कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने लोनिवि के ठेकेदार के बंद घर से राखी के दिन ताले तोड़कर लाखों की चोरी कर डाली। घटना वाले दिन ठेकेदार अपने परिवार संग नोएड गए हुए थे। दो दिन बाद वापस लौटने पर घटना का पता लगा। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुखानी स्थित आरटीओ रोड निवासी नवीन पनेरू लोनिवि के पंजीकृत ठेकेदार हैं। नवीन के मुताबिक वह यहां पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। उनकी बहन नोएडा में रहती हैं। रक्षाबंधन पर 28 अगस्त को वह बहन के घर राखी बंधवाने पत्नी-बच्चों के साथ गए थे।

दो दिन बाद रविवार की रात करीब 7:30 बजे पत्नी और बहन घर लौटे थे। तब घर का लॉक टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो घर का पूरा सामान बिखरा था। तीन अलमारियां और उनके लॉकर टूटे हुए थे। पत्नी ने नवीन को फोन पर वारदात की जानकारी दी। उसी रात नवीन भी घर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़ित का दावा है कि उसके घर से अज्ञात चोरों ने पांच लाख रुपये के जेवरात और 52 हजार रुपये की नकदी उड़ाई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि वारदात देर रात करीब 2:03 बजे की थी। एसएचओ सुशील जोशी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। टीम लगाई गई हैं। शीघ्र आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हल्द्वानीHaldwani News: राखी पर नोएडा गया था परिवार, घर से लाखों की चोरी