विधायक भगत ने छह सड़कों के लिए मंजूर कराए 2.21 करोड़
हल्द्वानी के विधायक बंशीधर भगत ने कालाढूंगी क्षेत्र की 6 सड़कों के लिए 2.21 करोड़ का बजट मंजूर कराया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और इस बजट से कई गांवों के विकास का आश्वासन दिया। इससे ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों को लाभ होगा और व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कालाढूंगी क्षेत्र की 6 सड़कों के लिए शासन से 2.21 करोड़ का बजट मंजूर कराया है। उन्होंने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उनका आभार जताया। विधायक भगत ने बताया कि इस बजट से करायल जौलासाल, गिनती गांव, कोटाबाग में शंकरचौक से रामदत्त मार्ग, कल्याणपुर से कोटाबाग मार्ग, पतलिया खोड़ से राकड़ बस्ती में ट्यूबवेल व मार्ग निर्माण, कोटाबाग में गैस गोदाम से जंगलियागांजा मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इससे दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।
विधायक भगत ने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर कार्य कर रही है। कालाढूंगी विधानसभा के हर गांव को मुख्यधारा से जोड़ना और आधारभूत सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता है। भगत ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी सड़कों के निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि जनता को जल्द से जल्द राहत मिल सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


