Haldwani News: बीएसएनएल के स्थापना दिवस पर कर्मचारियों ने उठाई थर्ड पीआरसी की मांग

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

Haldwani News: फोटो : हल्द्वानी, संवाददाता। तृतीय वेतनमान पुनरीक्षण लागू करने की मांग को लेकर

Haldwani News: बीएसएनएल के स्थापना दिवस पर कर्मचारियों ने उठाई थर्ड पीआरसी की मांग

Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। तृतीय वेतनमान पुनरीक्षण लागू करने की मांग को लेकर गुरुवार को बीएसएनएल स्थापना दिवस के अवसर पर निगम कर्मचारियों और अधिकारियों ने आवास विकास स्थित परिसर में लंच आवर में धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार और बीएसएनएल प्रबंधन से लंबे समय से लंबित मांग पर जल्द निर्णय लेने की मांग की। ऑल यूनियंस एंड एसोसिएशंस ऑफ बीएसएनएल के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में विभिन्न यूनियनों और एसोसिएशनों से जुड़े कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बीएसएनएल के कार्यपालक और गैर-कार्यपालक कर्मचारियों एवं अधिकारियों को अब तक तृतीय वेतनमान पुनरीक्षण का लाभ नहीं मिला है। महासचिव मनोज सिंह ने कहा कि तृतीय वेतनमान पुनरीक्षण की मांग लंबे समय से लंबित है।

इसके बावजूद इस पर अंतिम निर्णय नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी है। प्रदर्शन के दौरान सरकार और बीएसएनएल प्रबंधन से थर्ड पीआरसी तत्काल लागू करने की मांग उठाई गई। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाना चाहिए, ताकि लंबे समय से लंबित विषय का समाधान हो सके। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बीएसएनएल स्थापना दिवस कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, लेकिन वेतन पुनरीक्षण की मांग लंबित रहने के कारण इस दिन भी उन्हें विरोध दर्ज कराना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने एकजुट होकर ‘थर्ड पीआरसी लागू करो’ के नारे लगाए। इस दौरान एआईटीईईए के महासचिव मनोज सिंह, संचार निगम एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन के परिमंडलीय अध्यक्ष जीएस कार्की, जिला अध्यक्ष अनूप गोस्वामी, बीएसएनएलईयू के जिला सचिव राजेश रावत समेत राजेश मुरारी, बलवंत मेहता, नरेंद्र बिष्ट, विजय बिनवाल, पंकज बिनवाल, राम गौड़, हेम त्रिपाठी, कुलदीप गुसाईं, वीरेंद्र जायसवाल और पीके वर्मा आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हल्द्वानीHaldwani News: बीएसएनएल के स्थापना दिवस पर कर्मचारियों ने उठाई थर्ड पीआरसी की मांग