Haldwani News: रक्षाबंधन पर रक्तदान शिविर, स्वयंसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Haldwani News: फोटो। हल्द्वानी। रक्षाबंधन पर हिमालयन एजुकेशनल रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से श्रीबालकिशन

Haldwani News: हल्द्वानी। रक्षाबंधन पर हिमालयन एजुकेशनल रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से श्रीबालकिशन देवकी जोशी चैरिटेबल ब्लड बैंक, मुखानी में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वयंसेवियों ने उत्साह के साथ रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर में डॉ. नवीन भगत, वृंदा भगत, कमल के पाण्डेय, डॉ. विनोद जोशी, डॉ. जीवन उपाध्याय, डॉ. मनोज पाण्डेय, डॉ. निलोफर सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया। संस्था के सचिव प्रो. अतुल जोशी ने कहा कि रक्षाबंधन को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए शिविर आयोजित किया गया है। रक्तदान किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस दौरान अध्यक्ष कमल के पाण्डेय, शिक्षाविद डॉ. आनंद सिंह उनियाल, पर्यावरणविद डॉ. एसडी तिवारी, ब्लड बैंक प्रभारी प्रकाश सिंह मेहता और नैनीश्री जोशी मौजूद रहे।


