भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर

भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर

संक्षेप:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो ने रुद्राक्ष बैंक्वेट हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। 42 युवाओं ने रक्तदान कर सेवा का संदेश दिया। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कार्तिक हर्बोला...

Sep 17, 2025 07:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो की पहल पर बुधवार को रुद्राक्ष बैंक्वेट हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 42 युवाओं ने रक्तदान कर सेवा का संदेश दिया। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर जीवनदान में मददगार बनने का आह्वान किया। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कार्तिक हर्बोला के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने युवा मोर्चा के रक्तदान शिविर को एक शानदार पहल बताया। प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने कहा कि युवा मोर्चा का रक्तदान शिविर सराहनीय पहल है। जिससे ब्लैड बैंक में रक्त की कमी को पूरा किया जा सकेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सांसद अजय भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, विधायक मोहन बिष्ट, दर्जाधारी सुरेश भट्ट, पूर्व दर्जाधारी प्रकाश हर्बोला, सह मीडिया प्रभारी प्रदीप जनोटी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, विनीत अग्रवाल, विशु शर्मा, कनिष्क ढींगरा, हर्ष राजौर, हरीश पांडे, योगेंद्र भट्ट, कुणाल, नितिन राणा, बहादुर नगदली, अलका जीना, कल्पना बोरा, ब्लड बैंक के प्रकाश मेहता मौजूद रहे।