Haldwani News: भारत विकास परिषद के शिविर में किया रक्तदान
By Newswrap
हिन्दुस्तान, हल्द्वानीHaldwani News: भारत विकास परिषद, शाखा काठगोदाम ने बिठौरिया में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। संयोजक दीपक बिष्ट और सह-संयोजक विशाल सिंघल के नेतृत्व में शिविर सफल रहा। इसी दौरान दीपक बिष्ट का जन्मदिन भी मनाया गया। कई सदस्यों ने इस सेवा कार्य में भाग लिया।

Haldwani News: भावना कोहली हल्द्वानी। भारत विकास परिषद, शाखा काठगोदाम की ओर से शुक्रवार को बिठौरिया स्थित जय दुर्गा बैंक्वेट हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्थानीय नागरिकों और परिषद के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। संयोजक दीपक बिष्ट और सह-संयोजक विशाल सिंघल की देखरेख में संपन्न हुआ। इस सेवा कार्य के बीच शिविर के संयोजक दीपक बिष्ट का जन्मदिन भी मनाया गया। शाखा अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, संरक्षक दीपक माहेश्वरी, सचिव हितेंद्र उप्रेती, सदस्य जितेंद्र डरोलिया, देवेंद्र केसरवानी, विनय खुल्लर, नीलम शर्मा आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


