Haldwani News: विज्ञान संगोष्ठी में गौरव ने मारी बाजी
हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Haldwani News: लालकुआं के शेमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित की गई। इस संगोष्ठी में 'भारतीय ऊर्जा परिदृश्य- 2047' विषय पर 43 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में गौरव सिंह पड़ियार ने प्रथम, पलक्षा ने द्वितीय और अर्णव यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Haldwani News: लालकुआं। शेमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोटाहल्दू में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित हुई। भारतीय ऊर्जा परिदृश्य- 2047 संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में 43 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। लिखित परीक्षा एवं विचार मंच के बाद राइका फूलचौड़ के गौरव सिंह पड़ियार ने प्रथम, वुडलेड स्कूल की पलक्षा ने द्वितीय और शेमफोर्ड स्कूल के अर्णव यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


