Haldwani News: बीएलएम के छात्रों ने रचनात्मक गतिविधियों में हुनर दिखाया
हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Haldwani News: हल्द्वानी के बीएलएम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय इंटर-हाउस प्रतियोगिता ‘श्रेष्ठा’ आयोजित की गई। पर्सियस, सीफियस, ओरायन और एक्विला हाउस के विद्यार्थियों ने शंख वादन, मंत्रोच्चारण, कविता पाठ, रंगोली, मेहंदी, समूह गान, कोलाज, कैरिकेचर और क्रिएटिव राइटिंग में प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन निर्णायक मंडली ने किया। कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक, प्रबंधक, प्रधानाचार्या और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Haldwani News: हल्द्वानी। बीएलएम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय इंटर-हाउस प्रतियोगिता ‘श्रेष्ठा’ का भव्य आयोजन किया गया। इसमें पर्सियस, सीफियस, ओरायन और एक्विला हाउस के विद्यार्थियों ने शंख वादन, मंत्रोच्चारण, कविता पाठ, रंगोली, मेहंदी, समूह गान, कोलाज, कैरिकेचर व क्रिएटिव राइटिंग में हुनर दिखाया। निर्णायक मंडली में संगीता माथुर, पल्लवी वालिया, जगमोहन परगई, द्विजेश व रेनू दानी रहे। इस दौरान डायरेक्टर सौम्या अग्रवाल, मैनेजर साकेत अग्रवाल, प्रधानाचार्या डॉ. गायत्री कंवर, एचआर डॉ. अमर सिंह कंवर और वाइस प्रिंसिपल पूनम क्वात्रा रहे।

