भाजपा कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी और जीएसटी के समर्थन में फूल बांटे, VIDEO
नोटबंदी के एक साल पूरा होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल बांटकर खुसी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी देश में भ्रष्टाचार कम हुआ है। नोटबंदी और जीएसटी के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता कालाढूंगी...
नोटबंदी के एक साल पूरा होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल बांटकर खुसी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी देश में भ्रष्टाचार कम हुआ है।
नोटबंदी और जीएसटी के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता कालाढूंगी चौराहे पर जमा हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों को फूल बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि नोटबंदी देश के इतिहास में बससे बड़ा कदम था। जिससे बड़े पैमाने पर काला धन बाहर निकला। केन्द्र सरकार के इस कदम से भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। इसके साथ ही जीएसटी लागू होने से पूरे देश में एक ही कर लिया जाने लगा है। इससे भी व्यापार में होने वाले भ्रष्टाचार पर अंकुश लग रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता नोटबंदी व और जीएसटी का दुष्प्रचार कर भाजपा को बदनाम कर रहे हैं।