ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीभगत के स्वागत की तैयारियों में जुटे भाजपाई

भगत के स्वागत की तैयारियों में जुटे भाजपाई

हल्द्वानी। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के कालाढूंगी विधानसभा में पहली बार आगमन होने पर स्वागत रैली की तैयारियों को लेकर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने निजी बैंकट हॉल एक बैठक आयोजित की। बैठक का संचालन...

भगत के स्वागत की तैयारियों में जुटे भाजपाई
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीMon, 20 Jan 2020 08:27 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद विधायक बंशीधर भगत के पहली बार कालाढूंगी विधानसभा में आगमन पर उनके भव्य स्वागत की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक की। इसमें जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बताया कि रैली 28 को रामनगर, 29 को बैलपड़ाव, पवलगढ़, कोटाबाग, कालाढूंगी, लामाचैड़, भाखड़ा पुल से होते विभिन्न जगहों पर कार्यकर्ताओं से मिलते रामलीला मैदान हल्द्वानी पहुंचेगी। यहां प्रदेश अध्यक्ष भगत का स्वागत होगा। बैठक में रैली संयोजक राजेन्द्र बिष्ट, सुरेश गौड़, सुरेश तिवारी, नवीन भटृ, महेन्द्र दीगारी, मनोज पाठक, कमल नयन जोशी, प्रमोद तोलिया, भुवन भटृ, कुबेर बोरा, प्रताप बोहरा, नवल किशोर जोशी, सुरेन्द्र नेगी, परवीन जोशी, गोविन्द बड़ती, जमुना दत्त जोशी, गणेश साह, योगेश चन्द्र तिवारी, विपिन पाण्डे, चन्दन किरोला, प्रताप सिंह, चन्दन पोखरिया, राजेन्द्र मेहता, विनोद बुदलाकोटी आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें