ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीनिकाय चुनाव को लेकर कार्यपरिषद बुलाएगी भाजपा

निकाय चुनाव को लेकर कार्यपरिषद बुलाएगी भाजपा

भाजपा की कार्यसमिति आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए पूरी तरह सरकार और संगठन के बीच समन्वय स्थापित करने पर केंद्रित रही। कार्यसमिति में तय किया गया कि निकाय चुनाव को लेकर पार्टी कार्यपरिषद बुलाएगी। इस...

निकाय चुनाव को लेकर कार्यपरिषद बुलाएगी भाजपा
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीSun, 17 Dec 2017 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा की कार्यसमिति आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए पूरी तरह सरकार और संगठन के बीच समन्वय स्थापित करने पर केंद्रित रही। कार्यसमिति में तय किया गया कि निकाय चुनाव को लेकर पार्टी कार्यपरिषद बुलाएगी। इस बीच जहां मंत्री प्रकाश पंत और मदन कौशिक ने अपने मंत्रालय की उपलब्धियां गिनाने में अधिकांश समय व्यतीत किया, वहीं कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने की नसीहत मिलती रही।

रामपुर रोड स्थित एक निजी होटल में रविवार को आयोजित कार्यसमिति का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इसके बाद कार्यसमिति सदस्यों के बीच मंथन चला। कार्यसमिति के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि कार्यसमिति में सरकार की उपलब्धियों और संगठनात्मक कार्यों की चर्चा हुई। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर कार्यों को सराहा गया। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव की बात सामने आने के बाद तय किया गया कि अभी चुनाव पर चर्चा करना ठीक नहीं है। लिहाजा इसके लिए मार्च में प्रांतीय कार्यपरिषद बुलाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद उन्होंने संगठन के भावी कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी 25 दिसंबर से 26 जनवरी तक आजीवन सहयोग निधि का महाअभियान चलाने जा रही है। इस अभियान के दौरान पार्टी आम जनता से 25 करोड़ रुपये संगठन के लिए जुटाएगी। इसमें एक रुपया भी चेक ही लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यसमिति की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्वयं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपना पूरा समय दिया। इसके अलावा दो-दो मंत्री वित्त एवं पेयजल मंत्री प्रकाश पंत और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यसमिति में पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, काबीना मंत्री यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, रेखा आर्या, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, राष्ट्रीय मंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत, पूर्व विस अध्यक्ष हरबंस कपूर, प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट, संजय कुमार, नरेश बंसल, विधायक बंशीधर भगत, पुष्कर धामी, दीवान सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें