केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों ने भाजपा को किया मजबूत: भट्ट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने हल्द्वानी में पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर से कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों से पार्टी मजबूत हुई है। भट्ट ने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा रिकॉर्ड तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने बुधवार को कुमाऊं संभाग कार्यालय हल्द्वानी में पिथौरागढ़ व ऊधमसिंह नगर से आए कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों से भाजपा मजबूत हुई है। विश्वास बढ़ने से बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा सिर्फ पार्टी न होकर एक परिवार की तरह कार्य करती है। मोदी सरकार के विगत 11 साल और धामी सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश की जनता ने ऐतिहासिक विकास कार्य देखे हैं। सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों से हर वर्ग के लोगों को फायदा पहुंचा है।
भट्ट ने पार्टी की सदस्यता लेने वाले सभी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि पार्टी में प्रत्येक नए कार्यकर्ता का पूर्ण सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धामी सरकार द्वारा राज्य में किए गए विकास कार्यों के फलस्वरूप आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी रिकॉर्ड तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। यहां प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, जिलाध्यक्ष नैनीताल प्रताप सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष पिथौरागढ़ गिरीश जोशी, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी प्रदीप जनौटी, प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, दर्जाधारी नारायण राम आर्या, सुरेश भट्ट, शंकर कोरंगा, नवीन वर्मा, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, विनीत अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी नितिन राणा, मधुकर श्रोत्रिय आदि मौजूद रहे। ये हुए भाजपा में शामिल: ऊधमसिंह नगर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में ब्लॉक प्रमुख रुद्रपुर रीना गौतम, ज्येष्ठ प्रमुख, संजय सिंह, कनिष्क प्रमुख भारती देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रुचि पाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य जय नारायण तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अकील अहमद, क्षेत्र पंचायत सदस्य आरकीन शामिल रहे। वहीं पिथौरागढ़ से ब्लॉक प्रमुख बेरीनाग संगीता चन्याल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. भीम कुमार, राज्य आंदोलनकारी गोविंद महर, ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार, रविन्द्र कुमार चंतोला ने भाजपा की सदस्यता ली।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


