ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीसांसद अनिल बलूनी के स्वास्थ्य लाभ को भाजपाइयों ने की थाल सेवा

सांसद अनिल बलूनी के स्वास्थ्य लाभ को भाजपाइयों ने की थाल सेवा

- भोटिया पड़ाव गुरुद्वारे में की गई अरदास

सांसद अनिल बलूनी के स्वास्थ्य लाभ को भाजपाइयों ने की थाल सेवा
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीFri, 08 Nov 2019 08:12 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी के स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर भाजपा समेत कई सामाजिक संगठन के लोगों ने शुक्रवार को भोटियापड़ाव स्थित गुरुद्वारे में अरदास की। दोपहर में वीरांगना सोसायटी की पहल पर थाल सेवा के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों को भोजन कराया और उन्हें स्वेटर-जूते प्रदान किए।

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुरेश तिवारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 7.30 बजे भोटियापड़ाव स्थित गुरुद्वारे में बलूनी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ अरदास की गई। इस अवसर पर देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, समाज सेवी विरेन्द्र गोयल, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री दिनेश आर्या, नगर अध्यक्ष विजय मनराल, हरविन्दर सिंह चड्ढा, भाजपा नेता नीरज पंत, प्रिंस कोहली, यमुना दत्त जोशी, हरि ओम कुमार आदि मौजूद रहे।

दोपहर में वीरांगना सोसायटी के थाल सेवा कार्यक्रम में जरूरतमंद बच्चों को भोजन कराया गया। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, भाजपा नेता मनोज साह, दिनेश आर्या, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनन्द सिंह दर्मवाल, कुमाऊं मीडिया सह प्रभारी प्रकाश रावत, नगर अध्यक्ष विजय मनराल, संजय दुम्का, महामंत्री जितेन्द्र मेहता, हरेन्द्र पाल, राहुल झिंगरन, भुवन भटृ, सुमित नगदली, यमुना दत्त जोशी, व्यापारी नेता विरेन्द्र गोयल आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में पहुंचे उत्तराखंड के शिक्षा व पंचायतीराज मंत्री अरविन्द पांडे ने कहा कि उत्तराखण्ड को जुझारू अनिल बलूनी जैसे नेता की आवश्यकता है। उत्तराखण्ड के देवी-देवताओं का आशिर्वाद बलूनी के साथ है। उत्तराखण्ड के लोगों की दुआओं के सहारे बलूनी जल्द स्वस्थ होकर फिर से उत्तराखंड की सेवा करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें