Haldwani News: नितिन नवीन ने महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना, दलित बूथ अध्यक्ष के घर किया जलपान

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

Haldwani News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में महाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की समृद्धि की कामना की। दर्शन के बाद, उन्होंने दलित बूथ अध्यक्ष से मुलाकात की और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी गतिविधियों पर चर्चा की। उनके सादगीपूर्ण व्यवहार ने स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाया।

Haldwani News: नितिन नवीन ने महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना, दलित बूथ अध्यक्ष के घर किया जलपान

Haldwani News: लालकुआं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के बेरीपड़ाव स्थित प्रसिद्ध अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर में शीश नवाकर प्रदेश व क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। दर्शन-पूजन के पश्चात उन्होंने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सीधे बूथ संख्या 17 के दलित बूथ अध्यक्ष व पूर्व ग्राम प्रधान राकेश आर्य के आवास पहुंचे। वहां उन्होंने परिवारजनों और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर जलपान ग्रहण किया तथा जमीनी स्तर की चुनावी व सांगठनिक गतिविधियों पर सीधा संवाद साधा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के सादगीपूर्ण अंदाज और सीधे कार्यकर्ता के घर पहुंचने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।इस

अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, संजीव शर्मा तथा पूर्व महामंत्री धीरेंद्र रावत सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हल्द्वानीHaldwani News: नितिन नवीन ने महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना, दलित बूथ अध्यक्ष के घर किया जलपान