बिंदुखत्ता की जनता को गुमराह कर रही सरकार: भाकपा माले
लालकुआं में भाकपा माले की बिंदुखत्ता कमेटी की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार राजस्व गांव के मुद्दे पर जनता को गुमराह कर रही है। बैठक में निर्णय लिया गया कि अखिल भारतीय किसान महासभा एक बड़ी बैठक बुलाकर राज्य सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार करेगी।
लालकुआं, संवाददाता। भाकपा माले की बिंदुखत्ता कमेटी की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राजस्व गांव के मुद्दे पर सरकार लगातार जनता को गुमराह कर रही है। बैठक में कहा गया कि बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की वास्तविक और कानूनी प्रक्रिया विधानसभा से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजना और ‘डिसफॉरेस्ट’ की प्रक्रिया शुरू करना है। वक्ताओं ने दावा किया कि वनाधिकार समिति की फाइल पर जिलाधिकारी नैनीताल की ओर से उठाई गई मुख्य आपत्तियों से साफ हो गया है कि सरकार की बनाई ये समितियां केवल दिखावा थीं और जनता को भ्रमित करने के उद्देश्य से बनाई गई थीं।

जनता की मांग और मालिकाना हक की आवाज दबाने के लिए लगातार भ्रामक प्रचार किया जा रहा है, जबकि वास्तविक प्रक्रिया से दूरी बनाई जा रही है। बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही अखिल भारतीय किसान महासभा जनता की वृहद बैठक बुलाकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और राज्य सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार करेगी। बैठक में डॉ. कैलाश पाण्डेय, भुवन जोशी, विमला रौथाण, किशन बघरी, आनंद सिंह सिजवाली, बहादुर सिंह जंगी, गोविंद जीना, नैन सिंह कोरंगा, बिशन दत्त जोशी, निर्मला शाही, कमलापति जोशी, त्रिलोक सिंह दानू, दान सिंह मेहरा, अंबा दत्त बचखेती और गोपाल दत्त आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




