बाघ प्रभावित क्षेत्र में लगने लगीं सोलर लाइट
Mar 02, 2026 07:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
हल्द्वानी के विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने डीएम ललित मोहन रयाल से मुलाक़ात की। उन्होंने बाघ प्रभावित क्षेत्रों में 10 लाख सोलर लाइट लगाने के लिए धन्यवाद दिया। डीएम ने पनियाली में बाघ के खतरे को देखते हुए बजट उपलब्ध कराया। इस बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष और अन्य नेता भी शामिल रहे।

हल्द्वानी। विधायक प्रतिनिधि और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने सोमवार को ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी मंजू गौड व ब्लॉक प्रमुख कोटाबाग मनीषा जंतवाल के साथ डीएम ललित मोहन रयाल से मुलाक़ात की। उन्होंने बाघ प्रभावित क्षेत्रों में 10 लाख से सोलर लाइट लगाए जाने के लिए आभार व्यक्त किया। विकास भगत ने बताया कि डीएम ने पनियाली में बाघ के खतरे को देखते हुए सोलर लाइट के लिए बजट उपलब्ध कराया है। जिससे क्षेत्र में सोलर लाइट लगने लगी हैं। उन्होंने डीएम को होली की बधाई दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप सनवाल, विक्रम जंतवाल, गुंजन मेहरा मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



