Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsBJP Launches Seva Pakwada Campaign from Modi s Birthday to Gandhi Jayanti
प्रधानमंत्री का जन्मदिन भव्य अंदाज में मनाया जाएगा

प्रधानमंत्री का जन्मदिन भव्य अंदाज में मनाया जाएगा

संक्षेप: भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर गांधी जयंती तक 'सेवा पखवाड़ा' अभियान का आयोजन किया। कुमाऊं संभाग कार्यालय में कार्यशाला में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने पदाधिकारियों से अभियान को...

Mon, 8 Sep 2025 07:46 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

हल्द्वानी। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से दो अक्तूबर गांधी जयंती तक मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान को सफल बनाने के लिए सोमवार को कुमाऊं संभाग कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की। जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने सभी पदाधिकारियों से अपील की है कि वे इस अभियान को प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर पर उत्साहपूर्वक लागू करें। मुख्य वक्ता प्रदेश सह-संयोजक गुंजन सुखीजा ने दो अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। बताया कि 17 सितंबर को जिला स्तर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जबकि जिला और सामुदायिक केंद्रों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वरिष्ठ नागरिकों के साथ प्रबुद्ध संवाद सत्र भी आयोजित होंगे। युवा मोर्चा की ओर से नमो मैराथन, दिव्यांगजनों के सम्मान में भेंट कार्यक्रम और विकसित भारत थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का विशेष आयोजन होगा। जिला संयोजक दिनेश खुल्बे, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, जिला प्रभारी राजेश कुमार, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, नैनीताल विधायक सरिता आर्य, लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा शशांक रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल आदि मौजूद रहे।