भाजपा कार्यकारिणी के विस्तार को प्रदेश नेतृत्व को भेजी सूची
हल्द्वानी में भाजपा की जिला कार्यकारिणी के गठन की तैयारी पूरी हो चुकी है। जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट और जिला प्रभारी राजेश कुमार ने संगठन के विस्तार के लिए सूची तैयार कर दी है। प्रदेश नेतृत्व से...

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता भाजपा की जिला कार्यकारिणी के गठन को जिला स्तर पर तैयारी पूरी हो चुकी है। जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट व जिला प्रभारी राजेश कुमार ने संगठन के विस्तार के लिए सूची तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को भेज दी है। प्रदेश नेतृत्व से मंजूरी मिलते ही जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायक, सांसद व जनप्रतिनिधियों की राय से कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सूची तैयार की गई। सूची में पदों के सापेक्ष अधिक लोगों के नाम भेजे गए हैं। जिसमें से प्रदेश नेतृत्व कार्यकर्ताओं की उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए कार्यकारिणी में उनके नाम शामिल करेगा।
6 जिला उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री, कोषाध्यक्ष व जिला मीडिया प्रभारी का चयन किया जाना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




