BJP Delays Haldwani Mayor Candidate Amidst Strong Competition from Congress भाजपा के दिग्गजों में तो नहीं फंसा मेयर का टिकट , Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsBJP Delays Haldwani Mayor Candidate Amidst Strong Competition from Congress

भाजपा के दिग्गजों में तो नहीं फंसा मेयर का टिकट

- तीन मजबूत प्रत्याशियों के चलते नहीं हो पा रहा मेयर का टिकट फाइनल -

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीSun, 29 Dec 2024 01:25 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा के दिग्गजों में तो नहीं  फंसा मेयर का टिकट

हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा की ओर से नगर निगम हल्द्वानी में अब तक मेयर प्रत्याशी घोषित नहीं करने के पीछे तीन दिग्गजों की दावेदारी को माना जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मंथन कर ऐसा रास्ता निकालने में जुटे हैं, जिसमें टिकट जिसे भी मिले अन्य उम्मीदवार उनके साथ खड़े दिखें। हल्द्वानी में मेयर प्रत्याशी घोषित करने में कांग्रेस भाजपा से आगे रही है। कांग्रेस ने शुक्रवार रात को ललित जोशी को मेयर प्रत्याशी घोषित कर दिया। इधर, भाजपा को मेयर प्रत्याशी घोषित करने में समय लग रहा है। अनंतिम अधिसूचना जारी होने के बाद जब हल्द्वानी मेयर की सीट ओबीसी थी तो कांग्रेस को मजबूत उम्मीदवार नहीं मिल रहा था। तब भाजपा के वरिष्ठ नेता गजराज सिंह बिष्ट का दावा सबसे मजबूत माना जा रहा था। लेकिन सीट के सामान्य घोषित होने के बाद अब समीकरण बदल गए हैं। राज्य आंदोलनकारी और एमबीपीजी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे ललित जोशी को कांग्रेस ने मैदान में उतार दिया है। इधर, भाजपा ने अब तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। उधर, भाजपा के अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य महेन्द्र भट्ट के बयान ने चुनावी चुनावी गणितज्ञों को उलझा कर रख दिया है। जिसमें उन्होंने उत्तराखंड में महिलाओं को निर्धारित आरक्षण से ज्यादा पदों पर चुनाव लड़ाने की बात कही है। जिसके बाद से हल्द्वानी मेयर सीट को लेकर नए कयास लगने शुरू हो गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।