Haldwani News: शिवालिक, बीएलएम, सरस्वती अकादमी और बियरशिवा ने जीते मैच

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

Haldwani News: हल्द्वानी के स्पोर्ट्स मिनी स्टेडियम में 11वें बिठौरिया कप नैनीताल डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल गुरुवार को खेले गए। शिवालिक, बीएलएम, सरस्वती अकादमी और बियरशिवा स्कूल ने अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सरस्वती अकादमी ने ऑरम स्कूल को पेनल्टी शूटआउट में हराया। मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। शुक्रवार को बियरशिवा-बीएलएम और शिवालिक-सरस्वती अकादमी के बीच सेमीफाइनल होंगे।

Haldwani News: शिवालिक, बीएलएम, सरस्वती अकादमी और बियरशिवा ने जीते मैच

Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी स्पोर्ट्स मिनी स्टेडियम में चल रहे 11वें बिठौरिया कप नैनीताल डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट में गुरुवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। शिवालिक स्कूल ने इंस्पिरेशन स्कूल को 2-1, बीएलएम स्कूल ने गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल को 1-0, सरस्वती अकादमी ने पेनल्टी शूटआउट में ऑरम स्कूल को 4-2, बियरशिवा स्कूल ने डीपीएस स्कूल 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मुख्य अतिथि योगेश कुमार, अनीता बिष्ट और आशा बिष्ट ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। शुक्रवार को बियरशिवा स्कूल और बीएलएम एकेडमी, शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल और सरस्वती अकादमी के बीच सेमीफाइनल मुकाबला होगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हल्द्वानीHaldwani News: शिवालिक, बीएलएम, सरस्वती अकादमी और बियरशिवा ने जीते मैच