विधायक ने छात्रा के परिजनों को दी सांत्वना

Feb 12, 2026 07:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने मोर्चरी में लक्ष्मी के परिजनों से मुलाकात की और छात्रा के शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल से कराने की मांग की। उन्होंने हत्या की घटना को दुखद बताया और एसएसपी नैनीताल से निष्पक्ष जांच की अपील की। कैड़ा ने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर नाराजगी जताई।

विधायक ने छात्रा के परिजनों को दी सांत्वना

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को मोर्चरी पहुंचकर लक्ष्मी के परिजनों से मुलाक़ात की। उन्होंने मामले में तीन डॉक्टरों के पैनल से छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इस पर एसटीएच प्रबंधन ने तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। हल्द्वानी में दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही विधायक राम सिंह कैड़ा मोर्चरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छात्रा के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। कहा कि दोनों की निर्मम हत्या की घटना अत्यंत दु:खद एवं हृदयविदारक है। विधायक ने दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

विधायक कैड़ा ने मौके से एसएसपी नैनीताल से वार्ता कर मृतक का पोस्टमार्टम पैनल से करने व इस मामले का शीघ्र, निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने को कहा है। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर नाराजगी व्यक्त की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsBhimtal MLA Ram Singh Kaida Demands Postmortem for Murder Victims
;;;