भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास ने लोगों की समस्याएं सुनीं
Apr 07, 2026 07:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने कालाढूंगी नगर पालिका परिषद के वार्ड दो में स्थानीय जनता से भेंट की और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की और कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने के लिए सरकार प्रयासरत है।

कालाढूंगी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने मंगलवार को कालाढूंगी नगर पालिका परिषद के वार्ड दो में स्थानीय जनता से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर जनता के साथ विस्तृत चर्चा भी हुई। भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधायक बंशीधर भगत के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने के लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जनहित सर्वोपरि है। यहां भाजपा नेता कविता वालिया, सुरेन्द्र सिंह, कुंदन बसेड़ा, पंकज जोशी रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


