गांव-गांव जाकर जनजागरण करूंगा, वोट नहीं मांगूंगा : कोश्यारी
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब उनकी प्राथमिकता समाज सेवा और जनजागरण है, न कि राजनीति। कोश्यारी ने नरेंद्र मोदी सरकार की पारदर्शिता और विकास कार्यों की सराहना की।

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से सर्वश्रेष्ठ और आत्मनिर्भर राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रपति से पद्मभूषण सम्मान प्राप्त करने के बाद हल्द्वानी पहुंचे कोश्यारी बुधवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान कोश्यारी ने कहा कि अब उनका उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि समाज सेवा और जनजागरण करना है। बकौल कोश्यारी ‘अब मैं गांवों में जाऊंगा, लेकिन वोट नहीं मागूंगा। अब शेष जीवन समाज और राज्य के कल्याण को समर्पित रहेगा।’
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र से लौटने के बाद वह एक लाख 25 हजार किलोमीटर से अधिक का सफर सड़क मार्ग से तय कर लोगों को राष्ट्र निर्माण के प्रति जनजागरूक कर रहे हैं। मोदी सरकार की पारदर्शी कार्यप्रणाली ने देवभूमि के विकास को नई गति दी है। सड़क, रेल और हवाई संपर्क मजबूत होने से चारधाम और कैलास-आदि कैलास जैसे धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान हुई है। इससे पर्यटन के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। कोश्यारी ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास का स्पष्ट विजन है, जिसे धामी सरकार तेजी से धरातल पर उतार रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


