ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीबीडीसी सदस्य त्रिलोचन पाठक ने इस्तीफा सौंपा

बीडीसी सदस्य त्रिलोचन पाठक ने इस्तीफा सौंपा

ब्लॉक अधिकारियों और कर्मचारियों पर विकास कार्यों में अड़ंगा लगाने का आरोप लगाते हुए हल्दूचौड़ दीना से बीडीसी सदस्य त्रिलोचन पाठक ने शुक्रवार को...

बीडीसी सदस्य त्रिलोचन पाठक ने इस्तीफा सौंपा
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीFri, 25 Jun 2021 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्लॉक अधिकारियों और कर्मचारियों पर विकास कार्यों में अड़ंगा लगाने का आरोप लगाते हुए हल्दूचौड़ दीना से बीडीसी सदस्य त्रिलोचन पाठक ने शुक्रवार को इस्तीफा सौंपा है। उन्होंने ब्लॉक दफ्तर में कनिष्ठ प्रमुख श्रीकांत पांडे को ब्लॉक प्रमुख को संबोधित पत्र दिया है।

बीडीसी सदस्य पाठक ने अधिकारियों पर आरोप लगाया कि इनका बर्ताव खराब है। विकास कार्यों को लेकर मानसिक दबाव बनाया जाता है। साथ ही कहा है कि सरकार द्वारा भी क्षेत्र पंचायत सदस्यों से भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। किसी प्रकार के वित्तीय अधिकार नहीं दिए गए हैं। लोग हमसे विकास की अपेक्षा करते हैं, मगर हम कुछ नहीं कर पाते हैं। सरकार के स्तर पर बात रखने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसे में उनके सामने इस्तीफा देना ही एकमात्र विकल्प है।

बीडीसी सदस्यों ने दी सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

हल्द्वानी। क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन की ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें बीडीसी सदस्य त्रिलोचन पाठक के इस्तीफे के मामले में चर्चा की गई। सदस्यों का कहना था कि वे हमेशा राजनीतिक साजिश का शिकार हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बीडीसी सदस्यों के पास वित्तीय शक्ति नहीं है। इसकी वजह से क्षेत्र में काम नहीं करवा पाते हैं। ब्लॉक प्रमुख के पास जाना पड़ता है और जरूरी नहीं कि वह उनके क्षेत्र का काम कराएं। अधिकारी अपनी लड़ाई की वजह से निर्माण कार्यों का पूरा भुगतान नहीं करते हैं। संगठन के जिला संयोजक गंगा सामंत लंबे समय से बीडीसी की वित्तीय शक्तियों के लिए लड़ रहे हैं। यही कारण है कि विकास कार्य नहीं हो पाते हैं और जनता के गुस्से का सामना करना पड़ता है। सभी बीडीसी सदस्यों ने चेतावनी दी कि अगर त्रिलोचन पाठक को न्याय नहीं मिला तो वे सामूहिक इस्तीफा देने को मजबूर होंगे। इस मौके पर कनिष्ठ प्रमुख श्रीकांत पांडे, प्रदीप मटियाली, गंगा सिंह सामंत, गोपाल अधिकारी, पंकज बोरा, अक्षय सुयाल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें