ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीहल्द्वानी,नैनीताल, अल्मोड़ा में बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल में रहकर किया प्रदर्शन- VIDEO

हल्द्वानी,नैनीताल, अल्मोड़ा में बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल में रहकर किया प्रदर्शन- VIDEO

आल इंडिया बैंक इम्पलाइज यूनियन के आह्वान पर बुधवार को विभिन्न बैंकों से जुड़े कर्मचारियों ने मल्लीताल स्टेट बैंक के समक्ष प्रदर्शन किया। वेतन विसंगतियों को लेकर हुए प्रदर्शन में वक्ताओं ने शासन व...

हल्द्वानी,नैनीताल, अल्मोड़ा में बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल में रहकर किया प्रदर्शन- VIDEO
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीWed, 30 May 2018 05:09 PM
ऐप पर पढ़ें

आल इंडिया बैंक इम्पलाइज यूनियन के आह्वान पर बुधवार को विभिन्न बैंकों से जुड़े कर्मचारियों ने मल्लीताल स्टेट बैंक के समक्ष प्रदर्शन किया। वेतन विसंगतियों को लेकर हुए प्रदर्शन में वक्ताओं ने शासन व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

मल्लीताल स्टैट बैंक परिसर में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की मांगों को केन्द्र स्तर पर गंभीरता से नहीं लिया गया तो वह आंदोलन आगे बढ़ाने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि बैंकों के संगठन मांगों को लेकर समय-समय पर आंदोलन कर चुके हैं। बावजूद इसके उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जिसके चलते वह फिर से सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हुए हैं। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारियों के साथ हो रहे पक्षपात को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर रजत शाह, रणधीर शाह, भास्कर शाह, संतोष जोशी, पंकज बिष्ट, आरएस रावत, पुनीत, ज्योति, धर्मा, विराट कोली, संजय गुप्ता समेत कई बैंक कर्मचारी मौजूद रहे।

हल्द्वानी में हड़ताल पर रहे बैंक कर्मचारियों ने नैनीताल रोड स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। बैंक कर्मचारियों ने कहा कि जबतक उनकी मांगें नहीं मानी जाती आंदोलन को जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि दो दिन की हड़ताल के बाद भी सरकार स्तर पर उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो वह फिर से राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए मजबूर होंगे।

अल्मोड़ा में वेतन विसंगतियों को दूर करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बैंक यूनियन की दो दिवसीय हड़ताल आज से शुरू कर दी है। वक्ताओं ने कहा कि आईबीए का 2 फीसदी वेतन बढ़ाने का फैसला अव्यवहारिक है। जिसके खिलाफ बैंक कर्मी हड़ताल पर हैं। हड़ताल में करीब 9 बैंक यूनियनों के कर्मचारी शामिल रहें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें