Haldwani News: आईटीआई में नशा रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम
हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Haldwani News: हल्द्वानी में मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव और नशे की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करना और उन्हें सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का नेतृत्वकर्ता बनाना था। उपस्थित प्रमुखों में डॉ. अनिल कुमार मिश्रा और आईटीआई के प्राचार्य नितिन कुमार शर्मा शामिल थे।

Haldwani News: भावना कोहली हल्द्वानी। मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव और नशे की रोकथाम को लेकर गुरुवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हल्द्वानी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के साथ उन्हें सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का संदेशवाहक एवं नेतृत्वकर्ता बनाना है। उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। आईटीआई के प्राचार्य नितिन कुमार शर्मा, समन्वयक ललित मोहन आर्य, मोहन सिंह मेहरा, निखिल जोशी आदि उपस्थित रहे।


