साहू समाज हल्द्वानी ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, फादर्स डे थीम पर टैलेंट हंट ने बांधा समां
हल्द्वानी में साहू समाज जन कल्याण समिति द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह दिए गए। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ कंप्यूटर, इंग्लिश स्पीकिंग, और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कोर्स को पूरा करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
हल्द्वानी। साहू समाज जन कल्याण समिति (पंजीकृत), हल्द्वानी द्वारा आयोजित मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह शनिवार को श्री हरि बैंक्वेट हॉल, ट्रांसपोर्ट नगर में उत्साह और गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। समारोह में समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं टैलेंट हंट शो का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के पूर्व अध्यक्ष हीरालाल साहू, मिश्रीलाल साहू, महेश कुमार साहू सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
सम्मानित छात्र-छात्राएँ
इस अवसर पर वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले साहू समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं दिव्यांश साहू, परिधि साहू, गर्व (गौतम) साहू, प्राची साहू, तेजस साहू, सिया साहू, काजल साहू, आकांक्षा साहू, पूनम साहू एवं हिमांशी साहू को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम
समिति द्वारा संचालित निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण, इंग्लिश स्पीकिंग एवं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाली 35 छात्राओं को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। फादर्स डे थीम पर आयोजित टैलेंट हंट शो समारोह का प्रमुख आकर्षण रहा। बच्चों ने नृत्य, गायन एवं कविता पाठ के माध्यम से अपने पिता के प्रति प्रेम और सम्मान को अभिव्यक्त किया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
समारोह में उपस्थित गणमान्य लोग
समारोह में समिति के संरक्षक दशरथ प्रसाद साहू, अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, उपाध्यक्ष सतीश साहू, महामंत्री रामबाबू साहू, कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महिला समिति की अध्यक्ष शशि साहू, महामंत्री पूजा साहू एवं नीतू राठौर ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन को सफल बनाने में सुनीता साहू, राजेश्वरी साहू, वंदना साहू, रेखा साहू, लक्ष्मी साहू, बीना साहू, इंद्रा साहू, निधि साहू, प्रगति साहू एवं पलक साहू सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। समारोह के अंत में समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा समाज के विकास और उत्थान का सबसे प्रभावी माध्यम है तथा समिति भविष्य में भी विद्यार्थियों के प्रोत्साहन हेतु ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। कार्यक्रम का समापन सामूहिक जलपान के साथ हुआ।
अधिक जानकारी के लिए पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


