रुद्रपुर में नवविवाहित को अगवा करने का प्रयास
झील के पास एक नवविवाहिता महिला को टुकटुक चालक ने अगवा करने का प्रयास किया। इस दौरान वह महिला को जबरन टुकटुक में बिठाने लगा। विरोध करने पर उसने महिला के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। हो-हल्ला होने से...
झील के पास एक नवविवाहिता महिला को टुकटुक चालक ने अगवा करने का प्रयास किया। इस दौरान वह महिला को जबरन टुकटुक में बिठाने लगा। विरोध करने पर उसने महिला के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। हो-हल्ला होने से वहां पर तैनात होमगार्डों के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी टुकटुक चालक फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार शिवनगर की महिला डिग्री कालेज में बीएससी की छात्रा है। बताया गया कि शनिवार सुबह वह कालेज जाने के लिए पैदल निकली थी। झील के पास एक टुकटुक चालक उसे जबरन अपने टुकटुक में बिठाने का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर महिला से हाथापाई करने लगा। शोर-शराबा होने पर आरोपी टुकटुक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही वहां पर तैनात होमगार्ड मौके पर पहुंचे तो आरोपी टुकटुक चालक मौके से फरार हो गया। बताया गया कि महिला का पति भी टुकटुक चलाता है। महिला पति के साथ कोतवाली पहुंच गई और पुलिस को मामले की जानकारी दी। कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।