Haldwani News: सेंट लॉरेन्स स्कूल में ‘एस्ट्रो पाठशाला लैब’ शुरू
Haldwani News: हल्द्वानी। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने

Haldwani News: हल्द्वानी। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से सेंट लॉरेन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को अत्याधुनिक ‘एस्ट्रो पाठशाला लैब’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान अनुसंधान संस्थान, नैनीताल के केंद्रीय जन सूचना अधिकारी एवं रजिस्ट्रार मोहित कुमार जोशी ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि मोहित कुमार जोशी ने कहा कि जिज्ञासा ही वैज्ञानिक सोच की आधारशिला है। एस्ट्रो पाठशाला के संस्थापक शुभम और अकादमिक प्रमुख शांतनु कुमार पात्रो ने बताया कि यह लैब विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान, खगोल विज्ञान, रोबोटिक्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देगी।
विद्यालय के पूर्व छात्र अजय मेहरा, जिन्होंने हाल ही में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, मुंबई में वैज्ञानिक के रूप में कार्यभार संभाला है, उन्होनें विद्यार्थियों को अनुशासन, निरंतर मेहनत और बड़े लक्ष्य तय करने का संदेश दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अनीता जोशी ने कहा कि ऐसे जिज्ञासु और नवाचारी नागरिक तैयार करना है जो भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष विज्ञान, रोबोटिक्स और नवाचार आधारित परियोजनाओं का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अनिल जोशी, डायरेक्टर सुनील जोशी, प्रधानाचार्या अनीता जोशी, एस्ट्रो पाठशाला की टीम, शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


