
नैनीताल में होगा अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन
हल्द्वानी, संवाददाता नैनीताल के चूनाखान स्थित ऑप्टिमम टेनिस एकेडमी में 13 से 19 सितंबर तक
हल्द्वानी, संवाददाता। नैनीताल के चूनाखान स्थित ऑप्टिमम टेनिस एकेडमी में 13 से 19 सितंबर तक एशियन टेनिस फेडरेशन अंडर-14 बॉयज और गर्ल्स टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को नैनीताल रोड स्थित एक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी गई। एकेडमी में 13 से 19 सितंबर तक एशियन टेनिस फेडरेशन अंडर-14 बॉयज और गर्ल्स का टूर्नामेंट होगा। टूर्नामेंट सचिव डीएस रावत ने बताया कि उत्तराखंड में पहली बार आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट के लिए 161 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें कजाकिस्तान और जापान के विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। इसके बाद चार से 10 अक्टूबर तक अंतर्राष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन सीनियर्स एमटी 200 टूर्नामेंट भी इसी एकेडमी में होगा।

टूर्नामेंट में 30 से 75 वर्ष की आयु के 90 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। रावत ने बताया कि दोनों टूर्नामेंट स्व. बीएस रावत की पुण्य स्मृति में आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान जिला टेनिस एसोसिएशन नैनीताल के अध्यक्ष समीर वर्मा, सचिव हेम कुमार पांडे, साकेत अग्रवाल डायरेक्टर बीएलएम एकेडमी आदि लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




