पोकलैंड मशीन में लगाई आग, अफरातफरी

Mar 01, 2026 07:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

हल्द्वानी में बरेली रोड पर एक गाड़ी के शोरूम के पास पोकलैंड मशीन में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। आग लगने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, और एक युवक को संदिग्ध के तौर पर पुलिस के हवाले किया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

पोकलैंड मशीन में लगाई आग, अफरातफरी

हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। बरेली रोड स्थित एक गाड़ी के शोरूम के पास पोकलैंड मशीन में अराजक तत्व ने आग लगा दी। आग की लपटों को देख आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। एफएसओ मिंदर पाल सिंह ने बताया कि बरेली रोड में एक गाड़ियों के शोरूम के बगल में इंजीनियर वर्क्स है। जहां कई दिनों से पोकलैंड मशीन खड़ी थी। शनिवार रात करीब 11 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने यहां आकर उसमें आग लगा दी। कुछ ही देर में आग भड़क गई और धूं-धूं कर लपटें निकलने लगीं।

स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। दमकल विभाग की टीम ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। एफएसओ के मुताबिक एक युवक को संदिग्ध के तौर पर पुलिस के हवाले किया गया है। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।