कालाढूंगी के शिक्षण संस्थानों में नशा विरोधी अभियान

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

डीएम के निर्देश पर कालाढूंगी में एसडीएम विपिन चन्द्र पंत के नेतृत्व में नशे के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। कॉलेज और कोचिंग सेंटर के आसपास दुकानों की जांच की गई। छात्रावासों में कोई नशा संबंधी प्रकरण नहीं मिला, लेकिन दुकानदारों को तंबाकू उत्पादों के लिए चेतावनी दी गई।

कालाढूंगी के शिक्षण संस्थानों में नशा विरोधी अभियान

सतीश जोशी कालाढूंगी। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को एसडीएम विपिन चन्द्र पंत के नेतृत्व में कालाढूंगी क्षेत्र के कॉलेज, स्कूल एवं कोचिंग सेंटर और आसपास की दुकानों में नशे के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। नशे से दूर-जिंदगी से जुड़ें जागरूकता कार्यक्रम के तहत यह कार्रवाई की गई।राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के परिसर में स्थित पुरुष व महिला छात्रावास में कोई नशा संबंधी प्रकरण संज्ञान में नहीं आया। छात्रों से नशे से दूर रहने की अपील की गई वहीं आसपास नशा बिक्री होने पर पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया। कॉलेज परिसर में स्थित भोजनालय के निरीक्षण में गंदगी पाई गई।

जिस पर प्राचार्य को भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान केंद्रित करने हेतु सख्त चेतावनी दी गई। इसके अलावा कुंवर क्लासेस, कोचिंग सेंटर का भी निरीक्षण किया। यहां भी नशा संबंधी कोई भी प्रकरण संज्ञान में नहीं आया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सामने दो दुकानों पर बीड़ी-सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद पाए जाने पर पुलिस के माध्यम से चालानी कार्रवाई की गई। दुकानदारों को सख्त चेतावनी भी दी गई। एसएसआई पंकज जोशी भी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।