पाल कॉलेज में छात्रों ने दिखाई खेल प्रतिभा

Feb 07, 2026 07:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

हल्द्वानी के पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी में वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन हुआ। चेयरमैन नारायण पाल ने खेलों के महत्व पर जोर दिया। सेवानिवृत्त सहायक निदेशक सुरेश चंद्र पांडेय ने खिलाड़ियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण लोग उपस्थित थे, जिन्होंने खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की।

पाल कॉलेज में छात्रों ने दिखाई खेल प्रतिभा

हल्द्वानी। पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी में शनिवार को वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। चेयरमैन नारायण पाल ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, स्वास्थ्य और टीम भावना विकसित करते हैं। सेवानिवृत्त सहायक निदेशक खेल सुरेश चंद्र पांडेय ने खिलाड़ियों को प्रेरित किया और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के पाल कॉलेज के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर सेक्रेटरी कामिनी पाल, एमडी निर्भय पाल, सीईओ अतुल पाल, शिवांगी पाल, शंकर आर्या, कोच प्रेम सिंह थापा, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर देवेंद्र भट्ट, भानु बिष्ट, शुभांगी शांडिल्य, हेम पांडेय आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।