Haldwani News: छोई में बिजली की समस्या, ग्रामीणों में रोष

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

Haldwani News: कालाढूंगी के छोई क्षेत्र के गजपुर गांव में तीन माह से चल रहे बिजली संकट के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्ता राहुल सिंह दरम्वाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बिजली विभाग कार्यालय में ज्ञापन सौंपा और अधिकारियों से समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की।

Haldwani News: छोई में बिजली की समस्या, ग्रामीणों में रोष

Haldwani News: कालाढूंगी। छोई क्षेत्र के गजपुर गांव में पिछले तीन माह से जारी बिजली संकट से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को बैलपड़ाव स्थित बिजली विभाग कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्ता राहुल सिंह दरम्वाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जेई के जरिए अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से लो-वोल्टेज और ट्रांसफार्मर खराब रहने से पूरी-पूरी रात बिजली गुल रहती है। विभाग के अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। इस दौरान बबलू कुमार, भूपेंद्र खेरिया, अर्जुन खेरिया, पवन बिष्ट, कमल बिष्ट, दलीप जीना, सुरेश, कुबेर जीना, ललित मोहन खेरिया, खीम जखवाल, गोधन जीना, करन सिंह बिष्ट, विशाल मेहरा, केशव बिष्ट, कमल रावत, कमल मेहरा, संजय सिंह शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हल्द्वानीHaldwani News: छोई में बिजली की समस्या, ग्रामीणों में रोष