बेस अस्पताल के कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 20 से आंदोलन
हल्द्वानी के बेस अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने लंबित मांगों पर सुनवाई न होने के कारण आंदोलन की घोषणा की है। कर्मचारी 20 फरवरी से काला फीता बांधकर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कर्मचारियों की कमी है और वर्दी नहीं मिली है। यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 1 मार्च से कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

हल्द्वानी। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की लंबित मांगों पर सुनवाई न होने से आक्रोशित बेस अस्पताल के कर्मचारियों ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है। कर्मचारी आगामी 20 फरवरी से काला फीता बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। बुधवार को चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ ने पीएमएस को ज्ञापन सौंपकर अपनी रणनीति साफ कर दी है। संघ की बेस अस्पताल शाखा के अध्यक्ष मनोज सिंह एवं सचिव भुवन पांडे ने संयुक्त बयान में कहा कि अस्पताल में कर्मचारियों की भारी कमी है और लंबे समय से उन्हें वर्दी भी मुहैया नहीं कराई गई है। इन मांगों को लेकर कई बार लिखित और मौखिक रूप से प्रबंधन को अवगत कराया गया, लेकिन ढाक के तीन पात वाली स्थिति बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि 20 से 25 फरवरी काली पट्टी बांधकर कार्य किया जाएगा। 26 से 28 तक प्रतिदिन दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद भी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 1 मार्च से पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



